वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने पनियाला तिराहे से अयान और अजय नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कुल 11 चोरी के वाहन बरामद किए गए।

बरामद वाहनों में एक एक्टिवा स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से कई वाहन देहात क्षेत्र के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हुए हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद ये वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे और बाइक को मॉडिफाई कर बेच देते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता था।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास — भावना मेहरा

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के घोड़ाखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित, लेकिन उपभोक्ताओं की गैस सेवा रहेगी जारी

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: अमरदीप गैस एजेंसी के निलंबन के...

मसूरी हादसा: तेज ढलान पर अनियंत्रित कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड के मसूरी में एक बड़ा सड़क...