ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

Date:

देहरादून में मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 614 ग्राम गांजा, 104 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा बरामद कर सीज कर दी है।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर पुल के नीचे से संगम पुत्र राजू नाथ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 614 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी संगम निवासी सपेरा बस्ती, रिस्पना पुल, थाना नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है और उसकी उम्र 28 वर्ष बताई गई है।

ऋषिकेश में अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

पहले आरोपी बिशम्बर पुत्र स्वर्गीय राम सिंह को बनखंडी क्षेत्र से 24 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे आरोपी सौरभ पासवान को जंगलात बैरियर क्षेत्र से 80 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

स्कूटी एक्टिवा भी की गई सीज

पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या UK14K4020 को भी सीज कर दिया गया है।

आरोपी बिशम्बर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) और सौरभ पासवान के खिलाफ धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

देहरादून पुलिस ने साफ किया है कि जनपद में नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...