केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Date:

संवाददाता: सचिन कुमार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थापित यह अस्पताल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।

“देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल न केवल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी होगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना के साथ अस्पताल संचालन की बात कही।

यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

“स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” की दिशा में सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार पर लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक प्रदेश में लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

बाबा केदार से प्रदेश की खुशहाली की कामना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंपावत कांड को लेकर जसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

संवाददाता: प्रदीप श्रीवास्तव उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिग किशोरी...