स्वतंत्रता दिवस पर UPCL मंगलौर की पहल कर्मचारियों को दिए गए आधुनिक सुरक्षा हेलमेट……

Date:

रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मंगलौर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय एसडीओ अनुभव सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुरक्षा उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ अनुभव सैनी ने अपने अधीन कार्यरत लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारियों को आधुनिक सुरक्षा हेलमेट सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अनुभव सैनी ने बताया कि यह पहल प्रबंधक पी.सी. ध्यानी के निर्देशों के तहत की गई है, ताकि कर्मचारियों को कार्य के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और विद्युत खतरों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए आधुनिक हेलमेट विशेष तकनीक से लैस हैं, जो विद्युत करंट की उपस्थिति होने पर कर्मचारियों को पहले से ही सतर्क कर देते हैं। इससे कर्मचारी समय रहते सावधानी बरत सकते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभाग द्वारा उठाए गए सुरक्षा संबंधी कदमों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...