स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं युवा आयोग से लेकर औद्योगिक पार्क तक कई सौगातें…..

Date:

देहरादून। उत्तराखंड समेत पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। इनमें दो पुलिस कर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया, जिसे उनके परिजनों ने प्राप्त किया।

इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के संतुलित विकास और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नीति निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा आयोग के गठन की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य अंशदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 70 हजार रुपये करने का ऐलान किया, जिससे लाभार्थियों को अधिक आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बाल वीरता पुरस्कार शुरू किया जाएगा, ताकि साहसिक और प्रेरणादायक कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास, रोजगार, शिक्षा, खेल और जनकल्याण के क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस पर UPCL मंगलौर की पहल कर्मचारियों को दिए गए आधुनिक सुरक्षा हेलमेट……

रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन...

मंगलौर में गूंजा भारत माता का जयघोष करतार सिंह भड़ाना की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब……

रुड़की, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र...

मुख्यमंत्री धामी की हाईलेवल बैठक घायलों से भी की बातचीत……

देहरादून, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में...