गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार, वन विभाग–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Date:


रिपोर्ट: सुभाष चंद

चंपावत जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसओजी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रीठा साहिब क्षेत्र से एक युवक को गुलदार (तेंदुआ) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खाल को बेचने के इरादे से लोहाघाट ले जा रहा था।


चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, भिंगराड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत चैड़ा मेहता लीसा डिपो के पास एसओजी, पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली।

एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 120 सेंटीमीटर लंबी गुलदार की खाल बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोहरा (28 वर्ष), निवासी ग्राम गागरी, पोस्ट चैड़ामेहता, रीठा साहिब, चंपावत के रूप में हुई है।


फंदा लगाकर किया था शिकार

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने कुछ महीने पहले गुलदार को फंदा लगाकर मार डाला था। इसके बाद उसने खाल को सुरक्षित रख लिया और हड्डियों को जंगल में छिपा दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन से भी शिकार से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिनमें गुलदार को फंदा लगाकर मारने से संबंधित सामग्री शामिल है।


स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था खाल

जांच में सामने आया है कि आरोपी खाल को एक थैले में पैक कर स्कूटी के जरिए लोहाघाट ले जा रहा था, जहां वह इसे किसी व्यक्ति को सौंपने वाला था।


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

बरामद खाल को मौके पर ही सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संशोधित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही वन विभाग आरोपी को रिमांड पर लेकर गुलदार की हड्डियों की बरामदगी की कार्रवाई करेगा।


जांच जारी, और खुलासों की संभावना

इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल के आलूखेत जंगल में भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान; घंटों मशक्कत के बाद काबू

उत्तराखंड: सरोवर नगरी नैनीताल के आलूखेत जंगल में लगी...

हिंडोलाखाल में बनेगा 55 फीट ऊंचा द्वादश ज्योतिर्लिंग संग्रहालय, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शिलान्यास

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट

देहरादून: प्रधानमंत्री द्वारा 14 तारीख को दिल्ली-देहरादून सुपर एक्सप्रेसवे...