छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता, मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू हल्द्वानी और चौकी प्रभारियों को विद्यालयों के आसपास नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें और अभिभावकों का भरोसा भी बना रहे।

स्कूलों के बाहर बढ़ाई गई पुलिस निगरानी

निर्देशों के क्रम में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती तथा सीपीयू हल्द्वानी की टीम ने विद्यालयों के बाहर पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और पुलिस सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और डायल 112 पर संपर्क करें।

“बिना झिझक लें पुलिस की मदद”

पुलिस टीम ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। किसी भी परेशानी की स्थिति में छात्राएं बिना किसी झिझक के पुलिस से सहायता ले सकती हैं।

एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास मनचलों की खैर नहीं होगी। छात्राओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शोध और नवाचार को मिलेगी नई दिशा, जीबी पंत विश्वविद्यालय को बनाया जाएगा रिसर्च आधारित संस्थान

रिपोर्टर: ऐजाज हुसैन गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी...