सितारगंज में राजनीतिक हलचल: दर्जनों युवाओं ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

Date:

रिपोर्ट: अश्वनी दीक्षित

उत्तराखंड के सितारगंज से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। वीरेंद्र नगर स्थित आजाद समाज पार्टी (आसपा) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विद्या देवी ने पार्टी से इस्तीफा देकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से जुड़े दर्जनों युवाओं ने भी आसपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी जॉइन की। कार्यक्रम में मौजूद आसपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने सभी नए सदस्यों का पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया और औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई।

सत्येंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, जो पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत है।”

उन्होंने यह भी बताया कि विद्या देवी का पार्टी में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

क्षेत्र में बढ़ रही आसपा की पकड़

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवाओं का बढ़ता रुझान आजाद समाज पार्टी की ओर एक बड़ा संकेत है, जो आने वाले समय में स्थानीय राजनीति को प्रभावित कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: 33% आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, बीजेपी का विपक्ष पर हमला

देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

ऋषिकेश में ‘गौ सम्मान अभियान’ का शुभारंभ, 27 अप्रैल को सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता: सागर रस्तोगीऋषिकेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण और...

अवैध पार्किंग पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस ने होटल संचालक को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध...