मगरमच्छ का खौफ: 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल फैल गया है।

यह घटना थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव की है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था, तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने बच्चे को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस हादसे के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में मई दिवस पर विशाल रैली, मजदूरों ने उठाई अपनी मांगें

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मई दिवस के अवसर पर मसूरी...

मसूरी के जौनपुर ब्लॉक में नागराज मेले की धूम, भक्तों पर अवतरित हुए देवता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के निकट जौनपुर ब्लॉक के...

ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में वीकेंड और...

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान लॉन्च, चारधाम यात्रा बनेगी स्वच्छता और आस्था का प्रतीक

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में चारधाम यात्रा को स्वच्छ,...