ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

हरिद्वार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग बनाकर अपराध करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से गोकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मंगलौर क्षेत्राधिकारी अभिनय ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी गोकशी के कई मामलों में नामजद रह चुके हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। उनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

विशेष टीम बनाकर की गई गिरफ्तारी

कोतवाली प्रभारी भगवान महर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने अभियान चलाकर सोनू उर्फ रहमान और अनीस निवासी ग्राम कुमराड़ी, मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में ईको टैक्स बैरियर पर जाम से हाहाकार, फास्टैग व्यवस्था की मांग तेज

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर नगर पालिका द्वारा...

जाली नोटों पर पुलिस का शिकंजा, मंगलौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने...

ऋषिकेश में बिजली के खंभों पर अवैध तारों का जाल बना खतरा, पोल में लगी आग से मचा हड़कंप

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश शहर की गलियों में बिजली...