कलियर नगर पंचायत के सभासदों ने विधायक पर लगे आरोपों का किया खंडन, आयुष्मान सेंटर संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की में आयुष्मान सेंटर संचालक द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। संचालक की ओर से लक्सर विधायक, पिरान कलियर नगर पंचायत के अधिकारियों और सभासदों पर लगाए गए आरोपों का अब नगर पंचायत सभासदों ने खुलकर विरोध किया है।

पिरान कलियर नगर पंचायत के सभासदों ने एकजुट होकर प्रेस वार्ता करते हुए आयुष्मान कार्ड सेंटर संचालक मुराद अली के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। सभासदों ने कहा कि मुराद अली पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि नगर पंचायत उस भवन में अपना कार्यालय शिफ्ट करना चाहती है। वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय बारात घर में संचालित किया जा रहा है, जिससे कार्यों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

सभासदों का कहना है कि पिरान कलियर क्षेत्र में पहले से ही करीब 25 CSC सेंटर संचालित हो रहे हैं और लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है और लोग चाहें तो अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी कार्ड बना सकते हैं।

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि मुराद अली पिरान कलियर क्षेत्र के निवासी नहीं हैं, बल्कि वह दरियापुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि निजी हितों के चलते क्षेत्र में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

नगर पंचायत सभासदों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सरकारी संपत्तियों को कब्जे से बचाने की मांग की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related