नशे के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

जसपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीएसबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

भाजपा युवा मोर्चा के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं ब्लॉक स्तर के युवा मोर्चा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश पांडेय पहुंचे। उनके साथ नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी और पुलिस टीम भी मौजूद रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

छात्रों को बताए नशे के नुकसान

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सरल भाषा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इसे रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा पर भी दिया संदेश

कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक न चलाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना और 6 माह की सजा का प्रावधान है।

छात्रों को स्कूल और ट्यूशन के लिए साइकिल के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्रों को किसी के साथ ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर फेक आईडी न बनाने और इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी गई।

“नशे पर काबू होगा तो अपराध भी घटेगा”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज मिलकर नशे पर नियंत्रण कर लेता है तो आधे अपराध स्वतः समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए अच्छी बातें सीखकर उन्हें जीवन में अपनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET-UG विवाद पर रुड़की में युवाओं का फूटा गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

संवाददाता: अरशद हुसैन देशभर में NEET-UG परीक्षा विवाद और पेपर...

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त...

खटीमा के ‘जंगल जोगी ढेर’ में जमीन विवाद गहराया, 10 परिवारों ने DM से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट: सुभाष चंद खटीमा के ग्राम “जंगल जोगी ढेर” में...