झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी शुभम गिरफ्तार

Date:

रुड़की | संवाददाता: अरशद हुसैन

उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

दुकान जाते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर के समय की है। एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गांव की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी उसे जबरन एक सुनसान मकान के पीछे ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बहनों की हिम्मत से बची किशोरी

घटना के दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए सड़क पर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुक गई। बच्चियों ने उसे पूरी घटना बताई।

कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के आने तक मौके पर ही रोके रखा।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा के साथ थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में पुलिस तैनात

चूंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल चुनाव जीत पर पीएम मोदी की बधाई, भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने की जताई उम्मीद

नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनावों में जीत हासिल करने...

नैनीताल में पुलिस के आदेश के खिलाफ भड़के व्यापारी, मल्लीताल कोतवाली का किया घेराव

नैनीताल | रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल में पुलिस...

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू कराने की मांग तेज, प्रधान संगठन ने सीएम को भेजा ज्ञापन

ऋषिकेश | संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के रानीपोखरी क्षेत्र में...