उत्तराखंड से ट्राउट मछली का पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात, मत्स्य पालकों में खुशी की लहर

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य से पहली बार हिमालयन ट्राउट मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल निर्यात किया गया है।

इस अवसर पर देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी दी कि यह निर्यात नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार तक किया गया है।

पिथौरागढ़ की तीन सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित ट्राउट मछली को प्रोसेसिंग के बाद भेजा गया, जिससे स्थानीय मत्स्य पालकों को सीधा लाभ मिला।

इस पहल से 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है, जबकि सरकार ने पैकेजिंग और परिवहन पर 5.40 लाख रुपये की सहायता दी।

मंत्री ने कहा कि यह शुरुआत राज्य के लिए बड़े निर्यात अवसरों के द्वार खोलेगी और आने वाले समय में अन्य देशों तक भी पहुंच बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...