रिपोर्टर: सचिन कुमार
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन मंत्री Satpal Maharaj ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चारधाम यात्रा के लिए 28 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार,
- Yamunotri Temple के लिए 4 लाख से अधिक
- Gangotri Temple के लिए साढ़े 4 लाख से अधिक
- Kedarnath Temple के लिए 10 लाख से अधिक
- Badrinath Temple के लिए 8 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं।
इसके अलावा Hemkund Sahib यात्रा के लिए भी 37 हजार से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों तक खराब मौसम के चलते यात्रा प्रभावित रही, लेकिन अब मौसम साफ होने से यात्रा सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी आएगी।


