रुड़की में 20 घंटे के भीतर अपहरण का खुलासा, 3 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

Date:

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में झबरेड़ा पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम के अपहरण मामले का महज 20 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मासूम का अपहरण कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के उद्देश्य से किया गया था। घटना 14 मई की बताई जा रही है, जब भगतोवाली गांव में एक शादी समारोह के दौरान तीन वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए झबरेड़ा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की बात कबूल कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड स्थित एलबीएस भट्टे के पास पहुंची। वहां एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खड़ा दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी मासूम को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी गरजा उर्फ गजे से पूछताछ कर रही है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...