रुड़की में रस्क के पैकेट से निकला मृत छिपकली का बच्चा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार द्वारा खरीदे गए रस्क के पैकेट में कथित तौर पर मृत छिपकली का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार ने तुरंत दुकानदार को इसकी जानकारी दी, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत मिलने पर जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नाश्ते के दौरान खुली पैकेट की पोल

जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी एक ग्राहक ने स्थानीय किराना दुकान से रस्क का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब परिवार नाश्ते के लिए पैकेट खोल रहा था, तो रस्क के ऊपर फंगस जैसा निशान दिखाई दिया।

शुरुआत में परिवार को लगा कि यह सामान्य फंगस हो सकती है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि रस्क पर एक मृत छिपकली का बच्चा चिपका हुआ था। यह देखकर परिवार के सभी सदस्य हैरान रह गए।

दुकानदार को दिखाई पूरी घटना

घटना के बाद ग्राहक रस्क का पैकेट लेकर संबंधित किराना दुकान पहुंचा और दुकानदार को पूरा मामला बताया। दुकानदार ने भी पैकेट की जांच की और तत्काल रस्क की सप्लाई करने वाले सप्लायर को फोन कर मौके पर बुलाया। हालांकि, ग्राहक के अनुसार सूचना देने के बावजूद सप्लायर मौके पर नहीं पहुंचा।

ग्राहक ने जताई गंभीर चिंता

पीड़ित ग्राहक का कहना है कि यदि बिना जांच किए परिवार के किसी सदस्य ने यह रस्क खा लिया होता, तो गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती थी। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही उपभोक्ताओं की जान के साथ खिलवाड़ है और संबंधित कंपनी व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत मिलने पर होगी जांच

मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के फ़ूड इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडे ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ गई है। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पैकेज्ड खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेज की सील और उत्पाद की स्थिति की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...