हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: पुलना में घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा कैंप शुरू

Date:

रिपोर्टर: संजय कुंवर

चमोली जनपद की भ्यूंडार घाटी स्थित पुलना क्षेत्र में श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन और स्थानीय समितियों द्वारा घोड़ा-खच्चरों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा कैंप की शुरुआत कर दी गई है।

ईको विकास समिति भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार यात्रा मार्ग पर संचालन के लिए घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण तभी संभव होगा, जब उनके पास स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र और बीमा अनिवार्य रूप से होगा। बिना इन दस्तावेजों के किसी भी अश्व का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार यात्रा मार्ग पर पशु क्रूरता को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। यदि कोई संचालक या सहायक पशुओं के साथ क्रूरता करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के कपाट खुलने के बाद अब हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस वर्ष 23 मई 2026 को हेमकुंड साहिब धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर चलने वाले सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों को यात्रा से पहले अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए पुलना गांव में पशु चिकित्सालय द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया है, जबकि बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ईको विकास समिति ने सभी अश्व स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा करा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...