मसूरी में सियासी घमासान: पूर्व पालिका अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का पलटवार, रजत अग्रवाल ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह


मसूरी: मसूरी की राजनीति में बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मसूरी विधायक के खिलाफ दिए गए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा रुख अपनाया है।

इसी क्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अनुज गुप्ता के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं, जो हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियां पूरी तरह निराधार और निंदनीय हैं।

रजत अग्रवाल ने आगे कहा कि अनुज गुप्ता के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी जांच आज भी शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खुद पर गंभीर आरोप हैं, तो अनुज गुप्ता किस आधार पर दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस के विरोध में काम किया था। अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी “वाशिंग मशीन” है, जिसमें अनुज गुप्ता खुद को पूरी तरह पाक-साफ साबित कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मसूरी की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में सड़क की जल निकासी रोकने का आरोप, स्थानीय निवासी ने PWD से की तत्काल कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के पिक्चर पैलेस क्षेत्र में...

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: 1 अगस्त से रिटर्न टिकट पर मिलेगी 10% तक की छूट

रुड़की: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के लाखों रोडवेज यात्रियों...

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दो मजदूर घायल, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में...

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 184 सड़कें बंद, राहत कार्य जारी

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका...