ASAHI Glass India में चौथे दिन भी जारी श्रमिकों की हड़ताल, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी

Date:

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

रुड़की: रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित Asahi Glass India में श्रमिकों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक धरने पर बैठे रहे और अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे श्रमिकों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग 8 घंटे की ड्यूटी और सरकार के नियमों के अनुसार उचित वेतन लागू किए जाने की है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।

श्रमिकों ने बताया कि पिछले चार दिनों से वे तेज धूप में धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि सामने आया।

वहीं झबरेड़ा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और कंपनी प्रबंधन को जल्द समाधान निकालना चाहिए।

फिलहाल श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल दौरे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, लोक भवन में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल की हसीन वादियों...

रुड़की में बिजली चोरी पर बड़ी छापेमारी, 20 लोग पकड़े गए

रिपोर्टर- अरशद हुसैन रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में...