जलभराव और बदहाल सड़क से नाराज लोगों ने फूंका मेयर का पुतला, UKD ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: पनियाला रोड स्थित शिवपुरम क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर दिखाई दिया। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर शिवपुरम से आजादनगर चौक तक विशाल विरोध रैली निकाली और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आजादनगर चौक पर पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरम क्षेत्र में वर्षों से जलभराव और खराब सड़क की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो सड़क का निर्माण कराया गया और न ही जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था की गई। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी प्रदर्शन में शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।

दीपक लाखवान ने कहा कि शिवपुरम के लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की ओर से उनकी समस्याओं पर कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो उत्तराखंड क्रांति दल स्थानीय जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़कों पर जलभराव के साथ-साथ कई बार पानी घरों तक पहुंच जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब वे उसी जनप्रतिनिधि को वोट देंगे जो उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेगा और उनका समाधान करेगा।

उत्तराखंड क्रांति दल ने स्पष्ट किया कि वह जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: देर रात मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: ऋषिकेश क्षेत्र में देर रात पुलिस...

नैनीताल से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची होगी और अधिक सटीक

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड...

वीकेंड के बाद भी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़, नौकायन और दर्शनीय स्थलों का उठा रहे आनंद

रिपोर्ट: ललित जोशी उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में...