वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने की तैयारी तेज, नोटिस के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि नए वक्फ संशोधन अधिनियम के तहत प्रदेशभर में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों की पहचान की जा रही है और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।

शादाब शम्स ने बताया कि जिन लोगों का जवाब संतोषजनक नहीं होगा, उनके खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित रखना और उनका सही उपयोग सुनिश्चित करना है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। बैठक के बाद सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाई जा सके।

शम्स ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में जिला प्रशासन की भूमिका बेहद अहम होगी। प्रशासन और वक्फ बोर्ड के समन्वय से अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे सरकारी नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड की इस पहल को वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस अभियान की गति और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...