देहरादून में लोकायुक्त गठन को लेकर RRP का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा ‘बादाम’ का गिफ्ट

Date:

रिपोर्टर : सचिन कुमार

उत्तराखंड में लोकायुक्त गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार को उसका पुराना चुनावी वादा याद दिलाने के लिए अनोखे अंदाज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम ‘बादाम’ का गिफ्ट हैंपर भेजकर तंज कसा।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचने वाला था। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया।

आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने पर कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। RRP नेताओं का आरोप है कि भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त गठन का वादा किया था, लेकिन करीब 9 साल बीत जाने और दो बार सरकार बनने के बावजूद यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के लिए ‘बादाम’ का गिफ्ट हैंपर भेजा। पार्टी का कहना था कि शायद इससे सरकार को अपना चुनावी वादा याद आ जाए।

RRP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लोकायुक्त का गठन बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और अधिक उग्र किया जाएगा।

लोकायुक्त गठन को लेकर विपक्ष और क्षेत्रीय दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक गर्माने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...