ऋषिकेश की हरीधाम कॉलोनी में आवारा सांडों का आतंक, लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त

Date:

रिपोर्ट: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हरिद्वार रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हरीधाम कॉलोनी गली नंबर 4 का है, जहां देर रात दो आवारा सांडों की आपसी लड़ाई में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दो सांड सड़क पर आपस में भिड़ गए। लड़ाई इतनी उग्र थी कि दोनों सांडों ने घर के बाहर खड़ी कार को कई बार जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार अपनी जगह से कई फीट तक खिसकती हुई दिखाई दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

सुबह जब कार मालिक पंकज ने अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सांडों की लड़ाई का पूरा घटनाक्रम सामने आया। कार में कई जगह डेंट पड़ गए हैं, जिससे हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार ये सांड राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

मामले को लेकर पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने कहा कि घटना की जानकारी संज्ञान में आ गई है। जल्द ही एक टीम गठित कर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से आवारा सांडों को पकड़कर हरिद्वार स्थित गौशाला भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों में दहशत

हरीधाम कॉलोनी के लोगों का कहना है कि रात के समय सांडों का झुंड अक्सर गलियों में घूमता रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...